Sagar News: सागर में 12 फीट के अजगर ने बकरे को निगला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सागर जिले के रिछावर गांव में शनिवार रात एक 12 फीट लंबे अजगर द्वारा बकरे को निगलने की घटना सामने आई। वन विभाग की टीम ने रात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया।
शनिवार शाम करीब 6 बजे, देवेंद्र रजक के खेत की मेढ़ पर गांववालों ने अजगर को देखा। अजगर बकरे को निगल रहा था, जो करीब 30 किलो का था। सूचना मिलने पर उत्तर वन मंडल की टीम रात में रिछावर गांव पहुंची। वनपाल देवेंद्र राय, संदीप यादव और केके प्रजापति ने स्नेक कैचर अकील बाबा के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन
रेस्क्यू टीम ने अजगर को धीरे-धीरे बकरे को उगलते हुए पाया। हालांकि, बकरे की मौत हो चुकी थी। अजगर को रविवार दोपहर जंगल में छोड़ दिया गया।

स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 50 किलो था और बकरे का वजन करीब 30 किलो था। बारिश के कारण खेत में कीचड़ था, जिससे टीम को दो किमी पैदल चलकर मौके तक पहुंचने में कठिनाई हुई।












Click it and Unblock the Notifications