हरियाणा: निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे

रोहतक। हरियाणा में रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से इंडिपेंडेंट विधायक बलराज कुंडू के घर छापा पडद्वा है। बलराज के साथ ही उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। बताया गया कि, कुंडू के करीब 40 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए। आयकर विभाग के अधिकारी अभी भी ठिकानों पर जांच कर रहे हैं।

Independent MLA Balraj Kundu

Recommended Video

    Haryana के Independent MLA Balraj Kundu के 30 ठिकानों पर Income Tax की Raid | वनइंडिया हिंदी

    बलराज कुंडू वह विधायक हैं,​ जिन्होंने किसान संगठनों की आंदोलन का समर्थन किया था। इसके अलावा कुंडू ने हरियाणा सरकार के एक मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कुछ ही दिन पहले हरियाणा की भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। कुंडू के समर्थक मान रहे हैं कि, कुंडू के खिलाफ की जा रही कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हुई है। आज उनके रोहतक वाले घर पर इनकम टैक्स की टीम का छापा पड़ा है। टीम में कोई एक दो गाड़ियाँ उनके घर नहीं पहुँची हैं, बल्कि एक दर्जन गाड़ियाँ उनके घर छापेमारी के लिए गईं हैं।

    रोहतक के सेक्टर 14 स्थित महम विधायक बलराज कुंडू के घर इनकम टैक्स के छापे के दौरान पुलिस तैनात रही। रोहतक वाले घर के अलावा इनकम टैक्स की टीम ने दिल्ली और गुड़गाँव वाले घर पर भी छापा मारा। साथ ही, हिसार में रहने वाली उनकी सास के घर पर भी छापा मारा है। उनके ससुर की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+