रोहतक के शराबी युवक ने दिल्ली की लड़की से लव मैरिज की, फिर हत्या करके गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। उसकी लाश को मैदान व रोड से सटी झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। लाश के तन पर कपड़े तक नहीं थे।

संवाददाता ने बताया कि, महिला का साथी पुरुष ही हत्यारा निकला ​है। महिला को मार डालने के बाद उसने खुद ही थाने में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस महिला को खोजने में जुटी तो एक स्थान पर महिला का शव लावारिस नग्न हालात में मिला। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Drunken man killed a Delhi girl after love marriage

पता चला है कि, महिला द्वारा अपने साथी को शराबी कह दिया गया था। जिससे वह इतना रुष्ट हुआ कि महिला मार डाली। उसके बाद लाश झाड़ियों में फेंक दी। उसके बाद लाश पर लगातार निगरानी भी रखी। पुलिस का कहना है कि, हत्यारोपी युवक रोहतक के गांधरा गांव का रहने वाला है और महिला दिल्ली की रहने वाली थी। युवक ने महिला से मंदिर में शादी भी की थी, लेकिन वह शराब पीने का आदी था। महिला के साथ रोज मार-पिटाई करता था। एक दिन महिला ने आरोपी युवक को शराबी कह दिया।

Drunken man killed a Delhi girl after love marriage

इसी को लेकर युवक ने महिला को ज़ोर से मारा। जिसके बाद महिला का सिर जमीन से टकरा गया और मौत हो गई। वहीं दूसरी पुलिस ने बताया कि युवक महिला की हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक गया, लेकिन आरोपी हर रोज शव की निगरानी दूर से करता था। यही नहीं आरोपी युवक ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई थी।शक होने पर जब युवक से पूछताछ की गई तो आरोपी युवक ने हत्या की बात कबूली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+