'होटल में बुलाकर जबरदस्ती मुझसे शारीरिक संबंध बनाती थी महिला', कोर्ट में बोला युवक

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोर्ट में एक युवक ने कहा- साहब, पीड़ित महिला नहीं मैं हूं। दरअसल, 2018 में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित कई बार उसे होटल या फिर अन्य स्थान पर लेकर जाता, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था। मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो महिला की पोल खुल गई। जांच में पता चला कि शादीशुदा महिला ने एक युवक को अपने जाल में फंसा कर संबंध बनाए और इसके बाद उसे ब्‍लैकमेल कर उससे शारीरिक संबंध बनाती रही। बाद में महिला ने युवक पर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया था।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहतक जिले के एक इलाके की रहने वाली महिला ने वर्ष 2018 में थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसने अपनी पहचान की लड़की की शादी डीघल गांव के रहने वाले एक युवक के साथ कराई थी। इसी माध्यम से युवक के भाई से भी जानकारी हो गई। इसके बाद युवक के भाई ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित कई बार उसे होटल या फिर अन्य स्थान पर लेकर जाता, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करता।

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आरोपित ने उसे ब्लैकमेल कर उससे रुपए भी हड़पे। आरोपितों ने उसके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर भी डाल दिए। महिला का कहना था कि वह धमकी देता था कि यदि उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह परिवार समेत गोली मार देगा। वह उससे 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट में यह दी दलील

कोर्ट में यह दी दलील

अब मामला अदालत में पहुंचा तो युवक ने कोर्ट में अपना दुखड़ा रोते हुए कहा, महिला ने अपनी शारीरिक जरूरत पूरी करने के लिए मेरे साथ संबंध बनाए। खुद अपने मोबाइल में वीडियो बनाई और फोटो खींचे। इसके बाद मुझे ब्लैकमेल किया। अगर मैं ब्लैकमेल करता तो एक-एक घंटे तक महिला से फोन पर बात नहीं करता। दुष्कर्म के आरोपित ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की कोर्ट में यह दलील दी। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर आरोपित को बरी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+