Rewa News: उत्तर प्रदेश की धान मध्य प्रदेश में खपाने में जुटा गिरोह, 8 ट्रकों में भरकर लाई गई 50 लाख की धान
Rewa News: मध्य प्रदेश में इन दिनों समर्थन मूल में धान खरीदी चालू है। एमपी गवर्नमेंट समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करने के लिए सहकारी समितियों को माध्यम बनाया है। लेकिन समितियों में खरीदी प्रभारी से मिली भगत कर माफियाओं द्वारा खूब गड़बड़ी भी जा रही है।
ऐसा ही एक मामला रीवा जिले से सामने आया है। जहां जिला प्रशासन ने 50 लाख से अधिक कीमत की धान जब्त की है। जो दूसरे उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश लाई गई थी। ताकि उसे यहां खपाया जा सके।

जानकारी अनुसार दूसरे राज्यों से धान लाकर उसे मध्य प्रदेश में खपाए जाने का खेल भी इस समय चल रहा है। रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में 08 ट्रक अवैध धान पकड़ी गई है। जिसकी कीमत तकरीबन 51 लाख रुपए बताई जा रही है।
पकड़े गए ट्रकों को थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं ड्राइवर सहित ट्रक मालिकों को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह धान उत्तर प्रदेश से रीवा लाई गई है। ताकि इसे समर्थन मूल्य पर यहां बेचा जा सके।
एसडीएम पीके पांडेय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बीते दिनो उत्तर प्रदेश से लाकर मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्थित खरीद केंद्रों में धान लाकर बेचे जानें की सूचना प्राप्त हुई थीं।
वहीं उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के त्योंथर स्थित खरीदी केंद्रों में धान बिक्री करने के लिऐ लाई जा रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान 8 ट्रको को पकड़ा गया है। इन ट्रको में 2331 क्विंटल धान लोड थी। जिसकी कीमत 50 लाख 88 हजार से अधिक की है। इस तरह की कर्रवाई निरंतर जारी राजी दस्तवेजो का परीक्षण किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications