प्रेमिका कर रही थी दुल्हन बनने की तैयारी, प्रेमी के दिमाग में था कुछ और, शादी के एक दिन पहले की हैवानियत
Rewa News: रीवा में शादी से एक दिन पहले दुल्हन के साथ उसके प्रेमी रहे युवक ने रेप कर दिया। घटना के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में शादी से एक दिन पहले दुल्हन के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि ये दुष्कर्म किसी और ने नहीं बल्कि जिस लड़की की शादी हो रही थी उसी के प्रेमी ने किया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।वहीं दुष्कर्म के बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

जानिए पूरा मामला
कारी अनुसार सागरा में एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन परिवार वाले ने उसकी शादी कहीं और फिक्स कर दी थी। ऐसे में युवक उसी लड़की से शादी करना चाहता था। जिससे वह प्रेम करता है।
हालांकि युवती घरवालों की मर्जी के खिलाफ नहीं जाना चाहती थी। इस कारण उसने युवक को शादी से साफ मना कर दिया। इसी बीच जब युवती की शादी होने वाली थी। उससे एक दिन पहले युवती जब किसी काम से कहीं जा रही थी तो उसे युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गया। जहां उसके साथ बलात्कार किया। दुष्कर्म की घटना युवती ने अपने घरवालों को बताई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को रेप के केस में जेल भेज दिया है। इस मामले से पीड़िता ने जिससे शादी हो रही थी, वह भी तोड़ दी है।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया, इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। जानकारी अनुसार आरोपी लड़का शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। लेकिन लड़की से उससे शादी करने के लिए साफ मना कर दिया था। ऐसे में उसने लड़की की शादी से पहले उसके साथ बलात्कार कर दिया। बलात्कार की घटना के बाद लड़की ने भी जहां शादी हो रही थी, वह भी तोड़ दी।
दिसंबर 2023 का मामला
यह पूरा मामला 2 दिसंबर 2023 की है। 3 दिसंबर को लड़की की शादी होने वाली थी। 23 वर्षीय दुल्हन के साथ बलात्कार की घटना होने के बाद उसकी बारात भी नहीं आई। इस घटना में पुलिस ने 24 साल के आरोपी अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।










Click it and Unblock the Notifications