Rewa News Video: सुबह सुबह जब BJP नेताओं के वजन से चरमरा गया मंच, धड़ाम हुए विधायक
Rewa News Video: मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। कांग्रेस को पटखनी देकर भाजपा प्रदेश में 163 सीटों पर काबिज हो गई है। जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 66 सीटें ही आई हैं।
जीत के बाद सभी नव निर्वाचित विधायकों ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया और दूसरे ही दिन अपने-अपने विधानसभा में सभी नव निर्वाचित विधायकों ने विजय जुलूस निकालने लगे।

रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा सीट से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक सिद्वार्थ तिवारी के पक्ष में भाजपा के कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने सोमवार को त्योंथर विधानसभा ने एक भव्य विजयी यात्रा निकाली। इसके बाद स्वागत मंच में नव निर्वाचित विधायक सिद्वार्थ तिवारी का माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन देखते ही देखते स्वागत मंच में एक घटना घट गई।
अपने लोकप्रिय नेता का माल्यार्पण करने के लिऐ भाजपा कार्यकर्ता और नेता मंच पर चढ गए। इसी दौरान एक नेता के द्वारा यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि मंच काफी कमजोर है और देखते ही देखते मंच चरचरा कर नीचे धराशाई हो गया और त्योंथर विधानसभा से नव निर्वाचित भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी समेत आधा सैकड़ा भाजपा नेता व समर्थक धड़ाम हो गए। वहीं, घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
अगर रीवा की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने इस बार यहां पर 8 में से 7 सीटों पर कब्जा जमा लिया। जबकि सेमरिया सीट पर कांग्रेस ने सेंधमारी कर दी।












Click it and Unblock the Notifications