999 की शुरुआती कीमत पर फ्लाइट से सफर का मौका,रीवा से भोपाल हवाई यात्रा का शेड्यूल जारी, चेक करें डिटेल
Rewa Airport News: रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने घोषणा की कि 999 रुपए में रीवा से भोपाल की हवाई यात्रा करने की घोषणा की थी। इसके बाद रीवा एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवाओं को लेकर लगातार उठ रही मांगों के बीच लाईबिग कंपनी ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल जारी कर दिया।
साथ ही टिकट की बुकिंग भी गुरुवार दोपहर बाद शुरू की। इसमें सबसे अधिक नजर किराए पर थी। 999 रुपए में रीवा से भोपाल तक की यात्रा कराने की घोषणा मुयमंत्री ने की थी।

कंपनी की वेबसाइट पर पहले रीवा से भोपाल का किराया 1999 रुपए और भोपाल से रीवा तक का किराया 999 रुपए दिखाया गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए कि रीवा से भोपाल तक किराया में छूट देने की बात हुई थी लेकिन उल्टा किया गया है।
भोपाल से रीवा आने वाले यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा। कुछ देर बाद दोनों तरफ से आने-जाने का किराया 999 रुपए दिखने लगा। इसके बाद फिर पहले जैसी स्थिति बन गई। देर शाम दोनों ओर से आने-जाने का किराया 1999 रुपए कर दिया गया। इस कारण लोगों में किराए को लेकर देर रात तक कंयूजन बना रहा।
ऐसा रहेगा समय
भोपाल से सुबह 8 बजे रवाना होकर 10.05 बजे रीवा।
रीवा से सुबह 10.35 बजे रवाना होकर 11.30 बजे खजुराहो।
खजुराहो से 11.05 बजे रवाना होकर 12 बजे रीवा।
रीवा से 12.30 बजे रवाना होकर 2.35 बजे भोपाल।
रीवा से खजुराहो के लिए भी हवाई सेवा का शेड्यूल जारी हुआ है। इसमें दोनों ओर से किराया 999 रुपए कंपनी की वेबसाइट पर बताया जा रहा है। इस कारण यह भी लोगों ने कहा कि किराए को लेकर स्थिति स्पष्ट होना चाहिए। रीवा से लखनऊ के बीच भी प्लेन चलाए जाने की घोषणा हुई थी लेकिन अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
रीवा, भोपाल, खजुराहो के बीच पांच दिन प्लेन चलाए जाने की बात कही गई है लेकिन शेड्यूल में इसका उल्लेख नहीं है। रीवा से खजुराहो का जो समय वेबसाइट पर दिया गया है, उसमें खजुराहो पहुंचने से पहले ही प्लेन के रीवा रवाना होने का समय बताया जा रहा है। इससे भी लोग कंयूज हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications