एमपी के लुंगी वाले थानेदार को देखिए..., रिपोर्ट लिखाने आई महिला को डांटकर भगाया; IG तक पहुंच गया वीडियो

Rewa News: रीवा पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह लुंगी लगाकर पुलिस चौकी में बैठा हुआ है। इस दौरान जब एक महिला रिपोर्ट लिखाने आई तो एसआई ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी ने उसे फील्ड ड्यूटी से हटाकर लाइन अटैच कर दिया।

एख पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद उसे 'लाइन अटैच' (सजा के तौर पर फील्ड ड्यूटी से हटाना) कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि रविवार को लुंगी पहने हुए सब इंस्पेक्टर द्वारा एक महिला के साथ बदतमीजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा चौकी प्रभारी का है।

Inspector ji in Rewa lungi

रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) साकेत पांडे ने बताया कि हटा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल को वीडियो में ड्यूटी के दौरान लुंगी पहने हुए और शिकायत दर्ज कराने आई एक महिला के साथ बदतमीजी करते हुए दिखाए जाने के बाद 'लाइन अटैच' कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौकी पर हुई इस घटना की जांच कर रहे हैं, जो जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में सब इंस्पेक्टर पटेल को महिला पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वह महिला को चतुराई से काम न करने के लिए कहते हुए और फिर उसे वहां से भगाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक अन्य महिला चौकी पर उसके सामने फर्श पर बैठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+