Rewa news : अस्पताल में जन्म देने के बाद नवजात को छोड़ फरार हो गयी नाबालिग मां

Rewa news : संजय गांधी हॉस्पिटल से आज एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देकर बिन ब्याही मां फरार हो गई जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उसकी खोज की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का प्रसव अस्पताल के अंदर हुआ था, जिसके बाद नवजात की हालत नाजुक हुई और उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इस बीच मां बनी नाबालिग किशोरी बिना बच्चे को लिए ही अस्पताल से भाग गई।

Rewa news,

बच्चे को जन्म देने के बाद फरार हुई किशोरी

दरअसल 8 नवंबर की दोपहर 1 नाबालिग लड़की को प्रसव पीड़ा के उपरांत गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसने एक बच्चे को जन्म दिया, मगर जन्म के बाद बच्चे की हालत खराब होने के कारण उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। नवजात शिशु के गंभीर वार्ड में भर्ती होने के बाद बिना किसी को बताए उसकी मां उसे छोड़कर अस्पताल से भाग गई। जिसके बाद आनन-फानन में घटना की सोचना हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टरों को दी गई। तब अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। जिस पर अब पुलिसकर्मी बिन ब्याही मां बनी नाबालिग लड़की की खोज कर रही है।

बच्चे को दिया जन्म, नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक बिन ब्याही मां बनी नाबालिग लड़की जिले के सिरमौर थाना इलाके की रहने वाली है। प्रसव पीड़ा के उपरांत लड़की के परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां पर किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म उपरांत वह बिना बच्चे का हाल-चल जाने ही हॉस्पिटल से भाग गई। फिलहाल किशोरी बिना शादी के कैसे मां बन गई, इसकी कोई जानकारी नहीं है. जिसके बाद पुलिस ने घटना पर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+