Rewa news : कलयुगी चाचा ने अपनी दो भतीजियों के साथ किया रेप, दुधमुंही बच्चियों ने मां को सुनाई आपबीती

रीवा जिले में सगे चाचा ने 7 वर्ष की बच्ची से 46 दिन पहले तो 15 माह की दुधमुंही बच्ची से दो दिन तक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।

rep

Rewa news : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला रीवा जिले के लौर थाना एरिया की बताई जा रही है। यहां पर एक चाचा ने ही अपनी दो मासूम भतीजियों के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने अपनी 7 साल की भतीजी के साथ 46 दिनों पहले रेप किया। जब दुष्कर्मी का मन उससे नहीं भरा तो उसने 15 महीने की दुधमुंही लड़की से लगातार 2 दिनों तक रेप किया। जब दरिंदगी जानकारी लड़कियों की मां को लगी तो उसने बच्चियों के साथ दुष्कर्म की जानकारी अपने पति बताई। जिसके बाद आरोपी देवर ने अपने भाऊजी को मार-मार कर घायल कर दिया। डर के मारे बच्चियों की मां शनिवार की सुबह थाने पहुंची।

जहां लौर पुलिस को पूरे वारदात की जानकारी दी। दो बहनों से रेप की घटना सुन पुलिस के होश उड़ गए। तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को पूरे घटना से अवगत कराया है। ​वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 15 महीने की मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में एडमिट कराया है। जहां स्थित खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है।

16 अक्टूबर को बड़ी से दुष्कर्म

थाना टीआई निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने जानकारी दी कि आरोपी चाचा प्रमोद चतुर्वेदी 22 साल ने 16 अक्टूबर को पहली बार 7 साल भतीजी से दुष्कर्म किया। रेप के बाद मासूम बच्ची रोते बिलखते हुए मां से घटना के बारे में बताइए। तब माता-पिता दुष्कर्मी के खिलाफ थाने जाने लगे। हालांकि परिजनों दबाव के चलते मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाना तक नहीं पहुंच पाई। तब परिजनों के लोगों ने सोचा था कि शायद अब ऐसी घटना न हो। इसलिए घटना में पर्दा डाल दिया।

rep

46 दिन बाद दोबारा किया रेप

आरोपी चाचा ने 46 दिन बाद 1 बार फिर घटना कर सनसनी फैला दी है। उसने 15 महीने की दूधमूवी भतीजी से गुरुवार की सुबह 09 बजे और शुक्रवार की रात 10 बजे दुष्कर्म किया। लड़कियों की मां ने भोपाल की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले पति को फोनकर जानकारी दी। इसी जानकारी पर आरोपी आग बबूला हो गया और मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी के खिलाफ रेप की विभिन्न धाराओं के अलावा पाक्सो एक्ट की धाराओं का मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+