Rewa News: बीच सड़क पर महिला का हाईवोल्टेज डांस, पुलिसकर्मियों के साथ की बदतमीजी, गाली-गलौज भी की

Rewa Video Viral News: रीवा में एक महिला ने बीच सड़क पर बहुत देर तक हंगामा कर दिया। महिला का हंगामा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला सिविल लाईन थाने के बाहर बीच चौराहे का है। सोमवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक महीला ने देखते ही देखते हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरु कर दिया।

Rewa Video Viral News

हंगामा कर रही महिला कहीं एंबुलेस का रास्ता रोककर उसके सामने खड़ी हो जाती तो कहीं जबरन लोडर वाहन का गेट खोलकर उसमें चढ़ने का प्रयास किया। घंटो चले महीला के हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच महीला ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रास्ते में रोका और जबरन इसके साथ बैठ गई स्कूटी सवार ने महीला को समझाने का प्रयास किया इसके बावजूद भी वह नही मानी और स्कूटी छीनकर बीच सड़क पर पटक दिया।

महिला का बीच सड़क में हाई वोल्टेज ड्रामा
करीब एक घटे तक चले महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच एक यातायता पुलिस कर्मी के द्वारा उसे समझाइस दी गई थी। लेकिन महिला अपने ही धुन में सवार थी। कुछ देर बाद सिविल लाईन थाने की पुलिस को सूचना दी गई मौके पर सिविल थाने से दो महिला पुलिस कर्मी और कुछ अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए।

पुलिस की टीम ने काफी समझाइस दी लेकिन महिला सड़क से हिलने तक के लिऐ तैयार नहीं हुई और बीच सड़क पर कार के सामने ही लेट गई। पुलिस ने महिला से मिन्नते की लेकिन वह नही मानी बार बार पुलिस के द्वारा उठाए जानें के बाद वह सड़क पर लेट गई।

कई वाहनों को रास्ता रोका, कार के सामने बीच सड़क पर लेटी
पूरे मामले का विडियो मोबाईल कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस की टीम महिला को ऑटो में बैठाकर सिविल लाईन थाने ले गई इसके बाद माहिला ने वहां भी ड्रामा करना शुरु कर दिया और थाने के बाहर महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही हाथापाई करनी शूरु कर दी। कुछ देर बाद महिला थोड़ा शांत हुई और उसे थाने के अन्दर ले जाया गया जहां पर महिला ने एक बार फिर हंगामा करना शुरु कर दीया। जानकारी अनुसार महिला मानसिक विक्षिप्त है। वह कहां की रहने वाली है इसका पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+