Rewa news : भैंस को मिली सजा, चार दिन तक थाने में लॉकअप के बाहर बंधी रही,जानिए क्या था जुर्म
Rewa news : मध्यप्रदेश अजब है और गजब भी। ताजा मामला रीवा का है। जहां एक भैंस के दो मालिक होने से मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस तक पहुंच गया। इस चक्कर में बेचारी भैंस चार दिन तक पुलिस लॉकअप के बाहर बंधी रही। अंत में थक-हारकर पुलिस ने पुरानी तस्वीर दिखाने पर भैंस को एक पक्ष के हवाले कर दिया। इसके बाद भी दूसरा पक्ष अड़ा हुआ है कि वह भैंस उसकी है। इसे वापस उसे दिलाया जाए। इस लड़ाई का निपटारा अभी तक नहीं हो पाया है।
Recommended Video

जानिए पूरा मामला
दरअसल जिले के जनेह थाना इलाके के ग्राम पंचायत सोहराब के रहने वाले लल्लू आदिवासी की भैंस 1 वर्ष पहले गुम हो गई थी। जिसपर लल्लू आदिवासी के लंबे समय तक भैंस को खोजता रहा। मगर उसकी भैंस नहीं मिल सकी। फिर 1 वर्ष बाद उसके किसी परिचित वाले ने उसी तरह की दिखाई देने वाली भैंस को ग्राम पंचायत पुटौधा के रहने वाले दल बहादुर सिंह के घर में होने की सूचना दी। जिसपर लल्लू आदिवासी ने अपनी भैंस को वापस पाने के लिए थाने में शिकायती आवेदन दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने भैंस को दल बहादुर सिंह के घर से एक वाहन में लोड करा कर थाने ले आई थी।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस कल्याणचंद्र पाण्डेय ने जानकारी दी की भैंस को लेकर दो मालिकों का विवाद था। जिसमें दल बहादुर सिंह के द्वारा भैंस की पुरानी और नई फोटो पुलिस को दिखाई गईं। इसके बाद पुलिस ने भैंस को उनके हवाले कर दिया। दूसरे दावेदार लल्लू आदिवासी की भैंस 1 वर्ष पहले गुम हो गई थी। लल्लू आदिवासी के द्वारा भैंस के चोरी होने की शिकायत थाने में नहीं की गई थी। लगभग 7 महीने बाद वह भैंस मिली थी। जब दल बहादुर की भैस गुम हुई तो उन्होंने भैंस को अपने घर में बांध लिया।

साक्ष्यों के आधार पर दोबारा उन्हें भैंस लौटा दी
बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद लल्लू आदिवासी मामले पर अपने बयान को लेकर दोबारा थाने नहीं पहुंचे जिसकी वजह से पुलिस ने दल बहादुर सिंह के द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूतों के आधार पर दोबारा उन्हें भैंस लौटा दी, पुलिस की माने तो दल बहादुर सिंह के द्वारा अपनी भैंस की एक वर्षा पूर्व खींची गई तस्वीर को दिखाया गया इसके अलावा अन्य कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए जिसके आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि उन्हें भैंस वापस कर देनी चाहिए

सुपुर्दगी पर प्रश्नचिन्ह लग जाएगा
हालांकि अब भी इस बात की चिंता बनी हुई है कि शिकायतकर्ता के द्वारा अगर दोबारा इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई तो भैंस की सुपुर्दगी पर प्रश्नचिन्ह लग जाएगा,












Click it and Unblock the Notifications