Rewa News : शराब के नशे में प्रिंसिपल, छात्रों के बस्ते को तकिया बना कर सो गए, पुलिस ने उतारा नशा

Rewa Principal Shamed एक शिक्षक का काम स्कूल में बच्चों को शिक्षा देना होता है लेकिन जरा सोचिए अगर वही टीचर शराब के नशे में टल्ली होकर विद्यालय पहुंचे तो छात्रों पर उसका क्या असर पड़ेगा? मामला रीवा जिले का है जहां एक प्रिंसिपल शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंच गए। स्कूल में बच्चे अपनी पढ़ाई छोड़कर क्लास रूम से बाहर चले गए और प्रिंसिपल साहब बच्चों के बस्ते को तकिया बना कर आराम फरमाने लगे, पूरी घटना बच्चों ने परिजनों को बताई तो बच्चों ने पुलिस बुला ली अब इस शराबी प्रिंसिपल का वीडियो वायरल हो गया है।

बच्चों के बस्ते को तकिया बनाकर फरमाने लगे आराम

बच्चों के बस्ते को तकिया बनाकर फरमाने लगे आराम

प्रिंसिपल स्कूल समय में बच्चों के बस्ते पर सिर रखकर सोते मिले। इतना ही नहीं प्रिंसिपल साहब शराब के नशे में ट्यून थे। स्कूल पहुंचकर उन्होंने छात्रों को बाहर भगा दिया और खुद आराम करने लगे। गांव के लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरु जी को नींद से जगाया।

आए दिन शराब के नशे में पहुंचते हैं स्कूल

आए दिन शराब के नशे में पहुंचते हैं स्कूल

गांव के ग्रामीणों ने इस शराबी प्राचार्य को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रिंसिपल मुन्नालाल कोल शराब पीकर आए हैं। बल्कि यह आए दिन शराब के नशे में ट्यून होकर स्कूल आते हैं। इससे बच्चों के पढ़ाई भी ठीक ढंग से नहीं करवाते। वह नशे में झूमते हुए बच्चों की कक्षा लेते हैं। तो कभी खुद गिरते पड़ते सो जाते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा

घटना पर जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद उपाध्याय जानकारी दी की उनके संज्ञान में 1 वीडियो आया है। वायरल वीडियो के संबंध में सिरमौर शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पहुंचकर वास्तविकता का पता लगाएं। यदि इस तरह की घटना विद्यालय के अंदर एक प्रिंसिपल ने की है। तो यह बहुत ही आपत्तिजनक है। जांच के बाद अगर रिपोर्ट सही पाई गई तो तत्काल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा फोटोस में दिख रहा है वो बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी तस्वीर

शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी तस्वीर

जहां एक तरफ मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े-बड़े दावे और वादे किए जाते है तो वहीं आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आती है जो इस शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की पोल खोलकर रख देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+