Rojgar Mela in Rewa: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी कंपनियों में नौकरी का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन
इन कंपनियों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए बेरोजगार युवक-युवतियां सुबह 11बजे से दोपहर 2 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

मध्यप्रदेश रोजगार दिवस कार्यक्रम के तहत रीवा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रीवा कलेक्टर के निर्देशन में 11 फरवरी को संभागीय आईटीआई रीवा में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन रोजगार विभाग और आईटीआई रीवा द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में 14 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें फ्लिपकार्ट, पगट टेक्नोलाजी नोयडा,एरोन कम्पोजिट अहमदाबाद, जायडस वेलनेस अहमदाबाद, इथिक्स ग्रुप सूरत, सुजुकी आटोमोबाइल कंपनियां समेत रोजगार मेले में सार्थक इंजीनियरिंग,पोलीमेडी केयर लिमि. फरीदाबाद, विकास ग्रुप हरियाणा, लावा इंटरनेशनल लिमि. नोयडा, मेडीकेयर हायजीन अहमदाबाद, ई-कॉम एक्सप्रेस हरियाणा, एक्सप्रेस ब्राीज हरियाणा तथा वर्क टू गेदर प्राइवेट लिमिटेड रीवा शामिल हैं।
इन कंपनियों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए बेरोजगार युवक-युवतियां सुबह 11बजे से दोपहर 2 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उप संचालक ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को 12वीं या उससे अधिक की कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उसकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच हो। उन्होंने बताया कि कंपनी में चयन के उपरांत अभ्यर्थी को 10 हजार से 15 हजार रूपये तक की सैलरी एवं परिलब्धियां कंपनी के नियमानुसार देय होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ मूल अंकसूची की फोटोकॉपी, निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, आधार कार्ड, वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज के दो पासपोर्ट फोटो के साथ मेले में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठायें।












Click it and Unblock the Notifications