Rewa: अपनी छोड़ दूसरे की पत्नी पर फिदा हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, ले रहा था खूब मजे, पति-ससुर ने उसे किया बेनकाब
रीवा के नईगढ़ी थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल को शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। महिला से नजदीकियां बढ़ने पर उसके पति ने एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।

MP Police News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक को एक शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। जिसके बाद हेड कांस्टेबल वर्दी का रौब दिखाते हुए महिला के पति, ससुर को डराने धमकाने लगा और देर रात तक महिला के साथ घर में रुकने लगा। परेशान होकर महिला के पति ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है।
यह पूरा मामला रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 का है। जहां पर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल श्रीकांत द्विवेदी को एक शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। प्रधान आरक्षक का प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह महिला के घर आने जाने लगा। धीरे-धीरे उसने महिला को अपनी बातों में फसाना शुरू कर दिया। महिला से नजदीकियां बढ़ने पर हेड कांस्टेबल श्रीकांत महिला के घर पर रात में रुकने लगा। यह सब जब महिला के पति और ससुर के सामने होने लगा तो उन्होंने कॉन्स्टेबल को समझाने की कोशिश की। लेकिन कॉन्स्टेबल महिला के पति को झूठे रेप केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देने लगा और बोला कि खामोश रहो।
इसके बाद महिला का पति जयराम गुप्ता और ससुर बाबूलाल गुप्ता मंगलवार को रीवा एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने हेड कांस्टेबल श्रीकांत द्विवेदी की करतूतों को उजागर किया। उन्होंने लिखित शिकायत में पत्नी को आरक्षक के चंगुल से छुड़ाने के लिए एडिशनल एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वही ससुर बाबूलाल गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया उनकी बहू और प्रधान आरक्षक श्रीकांत द्विवेदी के बीच अवैध संबंध है।
पीड़ित महिला के पति और ससुर ने शिकायत के दौरान वीडियो भी दिखाया
ससुर बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि आरोपी आरक्षक श्रीकांत उनकी बहू को लेकर अक्सर घूमने ले जाता है। इसके साथ ही आए दिन उसका घर पर भी आना जाना होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 दिन प्रधान आरक्षक पूरी रात उनके घर पर रुका। इसके अलावा परिजन भी कई बार महिलाओं को प्रधान आरक्षक के साथ कार में घूमते पकड़ चुके हैं और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया था।
पति के विरोध करने पर थाने में किया बंद
अपनी बीवी को पुलिस कांस्टेबल के साथ घूमता देख जब पति जयराम गुप्ता ने इसका विरोध किया तो प्रधान आरक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। आरोपी ने पति से कहा कि तुम बाहर चले जाओ, ताकि उसका रास्ता साफ हो सके और महिला के घर आने जाने पर किसी भी तरह की रुकावट पैदा ना हो। आरोप है कि महिला के पति और उसके ससुर ने जब प्रधान आरक्षक की बात नहीं मानी तो हेड कांस्टेबल श्रीकांत ने महिला के पति को मारपीट कर उसे तकरीबन 4 बार थाने में ले जाकर बंद कर दिया।
करतूत उजागर होने पर एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड
हेड कांस्टेबल श्रीकांत द्विवेदी की करतूत उजागर होने पर एडिशनल एसपी ने श्रीकांत को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए है। इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का कहना है कि मामले की जांच कराई गई है। शिकायत के आधार पर प्रधान आरक्षक श्रीकांत द्विवेदी को निलंबित किया गया मामले की जांच मऊगंज एसडीओपी को सौंपी गई है। उनके द्वारा जांच कर जो प्रतिवेदन दिया जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications