MP Politics: बसपा को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक शीला त्यागी कांग्रेस में शामिल

MP Politics: विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं।

Sheela Tyagi joins Congress

MP Politics: मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की विधायक रहीं शीला त्यागी रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। पीसीसी कार्यालय में पूर्व सीएम कमलनाथ के हाथों शीला त्यागी ने सदस्यता ली है। इस अवसर पर रीवा लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी राज, पार्टी प्रवक्ता केके मिश्रा अन्य लोग मौजूद रहे है।

शीला त्यागी मनगवां विधानसभा सीट से 2013 में बीएसपी से विधायक चुनी गई थी। तब उन्होंने सिटिंग विधायक पन्ना बाई प्रजापति को पराजित किया था। इसके पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में शीला को 17 हजार 837 वोट मिले। वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में 11 हजार 969 मात पाकर तीसरे नंबर पर चली गई। ऐसे में उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

राजनीतिक गुरुओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2018 में विंध्य के रीवा की 8 विधानसभा में 1 भी कांग्रेस को नहीं मिली थी। हालांकि सरकार तो कांग्रेस की बनी, लेकिन 15 माह में गिर गई। ऐसे में कमलनाथ इस बार विंध्य क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा विधायक जीतकर सरकार बनाने पर फोकस रखा है।

मध्य प्रदेश का रीवा और सतना उत्तर प्रदेश बॉर्डर होने के चलते बसपा बाहुल्य है। यहां हर चुनाव पर बसपा पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करना चाहती है। जिससे कांग्रेस को नुकसान होता है। क्योंकि बहुजन समाजवादी पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार दूसरे व तीसरे नंबर पर रहते है। बिछड़े चुनावों में रैगांव, मनगवां और रामपुर बाघेलान सीट विधायक दे चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+