MP assembly election 2023: दो महीने में ही आ गया 'पसीना'! रीवा के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने फिर बदला पाला

MP assembly election 2023: लगता है मध्य प्रदेश के चुनावी समर में नेताओं के बीच इस्तीफ़ा देने और पार्टी छोड़ने का कॉम्पटीशन चल रहा हैं। यह नौबत टिकट वितरण के बीच आ बनी, जब एक के बाद एक बड़े-छोटे नेता पलायन कर रहे हैं। किस्सा एक दल का नहीं बल्कि सभी प्रमुख दल ऐसे हालातों से गुजर रहे हैं।

बुधवार का दिन विंध्य क्षेत्र के नाम रहा। सुबह के वक्त सफ़ेद शेर के नाम से फेमस रहे श्रीनिवास तिवारी के कांग्रेसी पोते सिद्धार्थ तिवारी ने बीजेपी का दामन थामा, तो शाम का सूरज ढलते रीवा सेमरिया के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने फिर पाला बदला और वापस कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

अभय मिश्रा लगभग दो महीने पहले ही कांग्रेस को अलविदा कह बीजेपी में शामिल हुए थे। उस वक्त वह बहुत गदगद थे और अपने सियासी भविष्य को लेकर तारीफ के पुल बांध रहे थे। समय गुजरते देर नहीं लगी, उम्मीदों का महल रास नहीं आया। यह स्थिति टिकट बंटवारे के वक्त उपजी।

rewa-Former-MLA-Abhay-Mishra-bjp-left-joined-congress

अभय मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसका पत्र उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। हालांकि इस तरह के कयास बीते एक पखवाड़े से लगाए जा रहे थे कि अभय मिश्रा फिर कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। कुछ दिनों से कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी लगातार संपर्क में थे।

अभय मिश्रा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि मैंने बीजेपी की सदस्यता ली थी. लेकिन मुझे पार्टी नेतृत्व की ओर से वादा खिलाफी दिख रही है। मेरी पत्नी नीलम मिश्रा बीजेपी से टिकट नहीं लेना चाहतीं और सेमरिया की जनता मुझे सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहती है। अभय मिश्रा ने लिखा सेमरिया की जनता कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुकी है और दमदार प्रत्याशी के तौर पर मुझे देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+