Rewa Mock Drill : रेवांचल बस स्टैंड के सूटकेस में बम मिलने से अफरातफरी, पता लगा SP की मॉक ड्रिल थी

Rewa Mock Drill रेवांचल बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में बम मिलने की जानकारी से खलबली मच गई। कुछ देर बाद पता लगा यह रीवा एसपी की मॉक ड्रिल है। समय-समय पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रीवा एसपी द्वारा ऐसे मॉक ड्रिल होते रहते हैं।

Rewa Mock Drill

बस स्टैंड में बम की खबर मिलने पर तुरंत सिविल लाइन थाना टीआई निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम से मिले इनपुट के बाद पुराने बस स्टैंड में ट्राफिक का आवागमन रोक दिया। वहीं अन्य पुलिसकर्मी बस स्टैंड को खाली करने की एलाउंसमेंट करा दी गई।

बम स्क्वायड दल को अवगत कराया गया है। दावा है कि पुलिस के बताए समय अनुसार 30 मिनट के अंदर बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर अटैची को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही आईईडी विस्फोटक से भरे अटैची को खोला। इसके बाद टाइमर की तार काट निष्क्रिय किया गया है। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने रात की सांस ली है।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों व पुलिस के अंदर फुर्ती देखने के लिए 3 नवंबर को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल कराई गई। पहले से तय समय के मुताबिक पुलिस का ही आदमी सिविल ड्रेस में जाकर पुराने बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में अटैची रख दीया। कई मिनट तक संदिग्ध अटैची रखा रखा। कुछ देर बाद लोगों की नजर अटैची पड़ी।

संदिग्ध अटैची देख भारी संख्या में जुट गए। चिंतित लोग डायल 100, पुलिस कंट्रोल रूम, सिविल लाइन थाने को मोबाइल में जानकारी दी। बम की सूचना से शाम 5 बजे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। जिन्होंने होशियारी का परिचय देते हुए बस स्टैंड को खाली कराया। तब तक बम स्क्वायड टीम भी आ गई थी।

एसपी के भरोसे पर सिविल लाइन पुलिस खरी उतरी

टाइम बम फुस्स, पुलिस हद तक पास
पुलिस कप्तान ने शहरी थाना टीआई की सक्रियता को जांचने मॉक ड्रिल कराई थी। सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम से सिविल लाइन थाने को बम रखे होने की सूचना मिली। बम स्क्वायड टीम ने टाइम बम को निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के भरोसे पर सिविल लाइन पुलिस खरी उतरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+