Rewa News: महाशिवरात्रि पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, विशाल कड़ाही में बनेगा 5100 किलो महाप्रसाद

रीवा के पचमठ आश्रम में महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 1100 किलो के कड़ाही में 5100 किलोग्राम महाप्रसाद बनाना है।

World record on Rewa Shivratri

रीवा जिले में पिछले कई सालों से चली आ रही परंपरा को एक बार फिर शिवरात्रि के दिन आयोजक समिति द्वारा बड़े पैमाने पर खिचड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।दरअसल, जिले के पचमठा आश्रम में शिवरात्री के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पांच हजार एक सौ किलोग्राम खिचड़ी बनाई जाएगा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर को खुब सजाया जाएगा। इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। साफ- सफाई का काम शुरू किया जा चुका है। वहीं, इसी वर्ष जिलेभर से करीब 51 हजार भक्तों के शामिल होने की संभावना है। बताते चलें रीवा जिले में आयोजित होने वाला यह विशाल भंडारा इससे पहले भी विश्व रिकार्ड बना चुका है।

विशाल भंडारे का आयोजन

महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए बड़ी सी कड़ाहा बनवाई गई है। जिसे उत्तर प्रदेश के कानपुर और आगरा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसे बनाने में कुल 20 दिनों का समय लगा है। इसकी ऊंचाई 5.50 फीट और चौड़ाई 11 फीट है। मंदिर परिसर में डोम पंडाल लगाया जा रहा है। इसके बीच में स्टेज बनाया जाएगा।

मंदिर महंत ने बताया

वहीं, पचमठा आश्रम के महंत विजय शंकर ब्रह्मचारी ने जानकारी दी कि आदिगुरु शंकराचार्य ने भारत की 4 दिशाओं में 4 मठ बनाए जबकि मंदिर के संत महात्माओं ने बताया कि खिचड़ी हर क्षेत्र का व्यंजन है जो कि जाति और धर्म के हिसाब से अलग- अलग नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+