Rewa News: पंचायती राज दिवस पर PM मोदी ने 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- कांग्रेस ने बापू की बात भी नही
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को रीवा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपये की नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

Recommended Video

PM Modi Rewa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एमपी के विंध्य के दौरे पर हैं। वे रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्य कार्यक्रम एसएएफ मैदान पर होगा। प्रधानमंत्री मोदी यहां 1700 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 7853 करोड़ की 5 नल-जल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। और रीवा-इतवारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने रीवा में कांग्रेस पर पंचायतों से भेदभाव का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले- पूज्य बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को कभी नहीं सुना। 90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर खानापूर्ति की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 2014 के बाद से हमारी सरकार ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया। आज इसका रिजल्ट नजर आ रहा है। आज भारत की पंचायतें गांवों के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं। आजादी के बाद जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा टाइम तक सरकार चलाई, उसने ही हमारे गांवों का भरोसा तोड़ दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमलनाथ के क्षेत्र में छिंदवाड़ा के जरिए उन पर भी हमला बोला। कहा- जिन लोगों पर आपने लंबे समय तक भरोसा किया। वे उस एरिया के विकास को लेकर पिछड़े क्या है। इसका जवाब उनकी सोच में है। कांग्रेस शासन के दौरान गांवों को निचले स्तर पर रखा गया। गांवों के साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार कर देश आगे नहीं बढ़ सकता। पीएम नरेंद्र मोदी एमपी के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शिरकत किए। वह करीब आधे घंटे बोले।
प्रधानमंत्री ने यहां से 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपए की 5 नल-जल योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
नरेंद्र मोदी ने बीना-कोटा रेल ट्रैक का दोहरीकरण, छिंदवाड़ा-नैनपुर-मंडला फोर्ट रेल ट्रैक का गेज परिवर्तन और इलेक्ट्रिफिकेशन, बिरला नगर-उदी मोड फोर्ट ट्रेन ट्रैक और महोबा- खजुराहो-उदयपुरा ट्रेन ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन का लोकार्पण भी वर्चुअली रूप से किया। एमपी में रेल नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिक हो गया है। ये रेल प्रोजेक्ट्स 2300 करोड़ से ज्यादा की लागत का है।

शिवराज सिंह ने पंचायती राज सम्मेलन को उद्बोधन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमें जल जीवन मिशन की सौगात देने आए हैं। अब आप टोंटी खोलोगे तो घर-घर पानी आएगा। पहले की तरह आपको पानी के लिए परेशान नहीं पड़ेगा। आज देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के राज में तो केवल बाणसागर बांध का शिलान्यास किया गया था। न तो कभी पूरा बना है और न ही उनके कार्यकाल में आगे बनता। अब हमारी सरकार में इससे हर जगह इससे सिंचाई हो रही है। कांग्रेस के शासनकाल में गड्ढे में सड़क के हुआ करती थी। आज पूरे प्रदेश में चमचमाती सड़के हैं। इसी के कारण ही आज हर घर में फोर व्हीलर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications