Rewa News: पटरी पर गर्दन रख लेट गया युवक, ट्रेन ने दो हिस्सों में काटा
पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति खराब थी। चौकी प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

Rewa News: रीवा जिले का एक युवक रिश्तेदारी में जाने की बात बोलकर घर से निकला ट्रेन के सामने लेट गया। ट्रेन से कटकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
पूरा मामला नौवस्ता चौकी के अन्तर्गत मद्धेपुर गांव की घटना बताई जा रही है। रामबकस साकेत निवासी बनकुंईया थाना चोरहटा शुक्रवार की शाम घर से सतना रिश्तेदारी में जाने की बात बोलकर निकला था। वह नौवस्ता चौकी के मद्धेपुर गांव पहुंचा, जहां से शाम को रीवा से दिल्ली के बीच चलने वाली आनंद विहार ट्रेन गुजर रही थी जैसे ही ट्रेन पास में पहुंची तो वह रेलवे पटरी पर लेट गया। इस दौरान पायलट ने उसको ट्रैक में लेट देखा लेकिन ट्रेन को उस समय रोक पाना संभव नहीं था और वा उसकी चपेट में आ गया। पायल ने इसकी सूचना नौवस्ता चौकी को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कपड़ों में दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित का शव दो टुकड़ों में बंट गया था। उन्होंने किन कारण की वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया है। इसका अभी तक पत नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक उसकी दिमागी हालत कुछ समय से खराब थी। चौकी प्रभारी मनोज गौतम ने जानकारी दी कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications