जिन्होंने ने भगवान श्री राम का निमंत्रण ठुकराया उन्हें जनता ठुकरा देगी- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि जिन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया है, उन्हें लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ठुकरा देगी। पीएम मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं ने लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है।
इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय मिलना तय है। पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सतना के टाउन हॉल और रीवा जिला कार्यालय के सामने स्थित मैदान में लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री जी ने 500 वर्षों बाद अयोध्या का गौरव वापस लाने का कार्य किया
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से कार्य कर रही है। 22 जनवरी को देश और दुनिया के सभी रामभक्तों की ओर से अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की है। प्रधानमंत्री जी ने प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या का 500 वर्षों बाद गौरव वापस लाने का कार्य किया है। भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने ठुकरा दिया। जिन लोगों और दलों ने भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठ का निमंत्रण ठुकराया है, उन्हें इस लोकसभा चुनाव में जनता ठुकरा देगी। देश की जनता के साथ भाजपा के प्रयासों से ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है।
भाजपा लोकसभा में 370 से अधिक सीटे जीतने जा रही है
मौर्य ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 हटाया। धारा 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की जनता जर्नादन बहुत खुश है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाई जा रहीं गरीब कल्याण की योजनाओं, सुशासन, विकास से देश की जनता में भाजपा के प्रति जो विश्वास पैदा हुआ है, उससे पार्टी देश में 370 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।

भ्रष्टाचारियों को छोड़ेगे नहीं प्रधानमंत्री
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की देश और प्रदेश में जब भी सरकार रही, भ्रष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। कांग्रेस नेता स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि मैं दिल्ली से गरीबों और विकस कार्यों के लिए एक रूपए भेजता हूं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता है। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि डीबीटी योजना से भेजकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री जी किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं, जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उनसे पाई-पाई वसूली की जा रही है।
पार्टी के लिए 100 दिन का समय दें कार्यकर्ता
मौर्य ने कहा कि भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू बनाने के लिए PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना है। नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को 370 से अधिक और एनडीए गठबंधन को 400 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने के लिए 100 दिन का समय पार्टी को दें और अपने-अपने बूथ, मंडल और शक्ति केन्द्र मे सक्रिय होकर पार्टी को जिताने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications