Flashback 2022 : विंध्य क्षेत्र के 4 चर्चित चेहरे, जिन्होंने अपने दम पर हासिल किया मुकाम
Flashback 2022 : विंध्य क्षेत्र के इन लोगों ने अपनी मेहनत के बल पर सफलता का मुकाम हासिल कर चर्चा में रहे। भारतीय क्रिकेटर, बॉलीवुड अभिनेता, पायलट और सिविल जज ने विंध्य क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया।

Flashback 2022 : साल 2022 अब अलविदा की तैयारी में है। तो वहीं साल 2023 पलके बिछाए हमारा बेसब्री से इंतजार कर रहा है। साल 2022 कई बातों के लिए याद रखा जाएगा। इस वर्ष विंध्य क्षेत्र के कई लोगों ने भी अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सफलता का मुकाम हासिल कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जो चर्चा का विषय रहे।

कुलदीप सेन ने टीम इंडिया में मारी एंट्री
कौन कहता है कि सपने पूरे नहीं होते, जो लोग सच्चे लगन से उन्हे पूरा करने की मेहनत करता हैं उनके सपने जरूर पूरे होते हैं। ये बात रीवा जिले के कुलदीप सेन ने साबित कर दिखाई है।
बांग्लादेश दौरे पर टीम में शामिल किए गए कुलदीप सेन का वनडे डेब्यू बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में हुआ था। कुलदीप सेन ने अपने डेब्यू में पांच ओवर की गेंदबाजी में 37 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए थे।
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के ग्राम हरिहरपुर में जन्म हुआ था। कुलदीप के पिता रामपाल सैलून की दुकान चलाते हैं। 3 भाइयों में कुलदीप सबसे बड़े हैं। इनके छोटे भाई का सिलेक्शन मध्यप्रदेश पुलिस में हो चुका है। तीसरे नंबर के जगदीप सेन कोचिंग की क्लास चलाते हैं। कुलदीप सेन को उनकी गेंदबाजी की वजह से रीवांचल एक्सप्रेस के नाम से विख्यात है। कुलदीप 145-150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं।

ठेला में सब्जी बेचने वाले का सिविल जज में चयन
सतना जिले के अमरपाटन में रहने वाले शिवाकांत कुशवाहा ने सब्जी बेची, जूस का ठेला लगाया, लेकिन सिविल जज का ख्वाब नहीं छोड़ी। वे लगातार कंपटीशन की तैयारी करते रहे और अब उन्होंने जो चाहा था, उससे बढ़कर मिला। शिवाकांत अब सिविल जज बन गए हैं। उनके पिता एक गरीब किसान हैं। जबकि मां मजदूरी का काम किया करती थीं। उन्होंने इस सफलता को हासिल करने के लिए जबरदस्त मेहनत किया है। उन्होंने 24 घंटे के समय को इस तरह के बांटा कि काम के साथ-साथ रोज 12-13 घंटे पढ़ाई भी कर लेते।

बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह की टूटी शादी
बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह का कनाडियन मूल की ली एल्टन से विवाह जितने शानदार तरीके से हुई था। दोनों के रिश्ते उतने ही नाटकीय अंदाज तलाक हो गया है। इनके विवाह विच्छेद के भोपाल फैमिली कोर्ट द्वारा पारित आदेश को ली एल्टन की चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। यह मामला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि विवाह से लेकर उसके तलाक की की कहानी फिल्मी जैसी ही है।
सीधी जिले के निवासी अरुणोदय सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं। उनके पिता अजय सिंह भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और विंध्य क्षेत्र के साथ मध्यप्रदेश में बड़ा नाम हैं।

रीवा की बेटी अवनी चतुर्वेदी ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश के रीवा की बेटी और फाइटर एयरक्राफ्ट की प्रथम महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी देश की महिलाओं के लिए 1 मिसाल है। अवनी ने जून 2016 में पहली बार भारतीय वायु सेना में लड़ाकू विमान पायलट के रूप में 1 फाइटर जेट से खुले आसमान में अकेले ही उड़ान भरकर पहली स्वतंत्र फाइटर पायलट होने की उपलब्धि प्राप्त की थी। जो भारतीय वायुसेना के इतिहास में दर्ज है।
18 जून 2016 को महिला फाइटर पायलट बनने के लिए पहली बार 3 महिलाओं अवनि चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह को वायु सेना में शामिल किया गया था। एएनआई से बात करते हुए एयर कमोडोर प्रशांत दीक्षित ने कहा बताया था कि 'यह भारतीय वायु सेना और पूरे देश के लिए 1 विशेष उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications