Rewa News: दो बाइक और दिल दहलाने वाली भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत, 2 बुरी तरह घायल

बताया जा रहा है की दोनो बाईकों में मिलाकर 5 लोग उसमे सवार थे। रांग साइड से एक बाइक तेज रफ्तार से आ रही थी जिसकी टक्कर दूसरी बाइक से हो गई जिसके चलते यह हादसा हो गया।

Rewa Accident News

रीवा जिले में होली की खुशी मातम में तब बदल गई जब मनगवां थाना एरिया के नेशनल हाईवे नंबर 30 पर बुधवार की रात दर्दनाक सड़क एक्सीडेंट हो गया। यहां दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण एक्सीडेंट में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 2 अन्य मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। भीषण एक्सीडेंट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मामला मनगवां थाना एरिया के नेशनल हाइवे स्थित गोदरी गांव के पास की बताई जा रही है। घटना रात लगभग 8:00 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक हाईवे के रास्ते अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी गलत साइड से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल से भीषण एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक में तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक में 2 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार दूर जा गिरा।

एक्सीडेंट के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने भीषण घटना की सूचना पुलिस को दी। की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मनगवां थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस टीम को 108 एंबुलेंस की सहायता से गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद शवों को मृतकों के परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+