कहीं दूर जब दिन ढल जाए…’ डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने गाकर अपने शुभचिंतकों को दिया ये संदेश
Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।
जहां पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल बतौर मुख्य अथिति की रूप में पहुंचे थे। इसी दौरान किसी ने उनसे गाना गाने की फरमाइश कर दी। जिसके बाद उन्होंने 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' गाकर कार्यक्रम में समां ही बांध दिया।

यह वीडियो रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम का है। यहां पर शहर के प्रतिष्ठित मुकेश एंड मुकेश ऑर्केस्ट्रा के संस्थापक स्व मुकेश दुबे की स्मृति में सांस्कृतिक सुरताल महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में विंध्य के कलाकारों को सम्मानित किया। इसके बाद कई कलाकारों के द्वारा मधुर संगीतों की प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम विन्ध्य के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है। मुकेश एण्ड मुकेश आर्केस्ट्रा ने पिछले 32 सालों से विन्ध्य में संगीत की अलख जगाई है। इसके जनक और गुणी कलाकार मुकेश दुबे असमय ही हम सबको छोड़कर चले गए, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने सुरताल महोत्सव की परंपरा को बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications