Rewa News: मौसेरी भाई-बहन शादी की जिद पर अड़े, परिवार वालों ने किया इंकार तो की ऐसी खौफनाक हरकत
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी ही मौसेरी बहन से प्यार हो गया। इश्क परवान चढ़ा तो दोनों विवाह के बंधन में बंधने का काफी प्रयास किया। लेकिन परिजन किसी भी सूरत में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों के इस इनकार से परेशान प्रेमी- युगल ने शुक्रवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।
दोनों को आग से जलता देख आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का बर्न यूनिट में इलाज जारी है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना पनवार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार 23 वर्षीय युवक को अपनी 22 वर्षीय मौसेरी बहन से प्यार हो गया। वे दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। काफी मान मनोबल के बाद भी नहीं माने तो प्रेमी युगल ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस अस्पताल पहुंचकर प्रेमी युगल के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने पुलिस को घरवालों द्वारा शादी न किए जाने की वजह से यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कही है। उनके बयान अब जांच के लिए पुलिस पनवार थाने भेज दी है। जहां थाने की पुलिस अब इस मामले की आगे जांच कर रही है। इधर, परिवार वालों की मानें तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था की शादी के लिए दोनों आत्मघाती कदम उठा लेंगे। आगजनी से वे गहरे सदमे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications