MP News: मऊगंज में 15 अगस्त से बैठेंगे कलेक्टर व एसपी, जिला बनाने का प्रारूप अधिसूचना जारी
रीवा से कटकर बनने वाले मऊगंज जिले में अभी हनुमना, नईगढ़ी और मऊगंज तहसील शामिल है। वहीं देवतालाब उप तहसील को नई तहसील बना दिया जाएगा।

Mauganj District: मध्यप्रदेश का 53वां जिला मऊगंज को बनाने के लिए प्रारूप की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार रीवा की तीन तहसील नईगढ़ी, मऊगंज, हनुमना को मिलाकर मऊगंज को नया जिला बनाया जाएगा। इस जिले मुख्यालय मऊगंज में ही रहेगा। जबकि विघटित रीवा जिले में तहसील हुजूर, हुजूर नगर,मनगवां, त्यौंथर, जवा, सिरमौर, गुढ़, रायपुर कर्चुलियान, एवं सेमरिया रह जाएगी। राजस्व विभाग ने नए जिला मऊगंज के संबंध में 30 दिन के अंदर आम लोगों की आपत्ति बुलवाई है। 10 मई 2023 के बाद यह जिला मूर्त रुप ले लेगा। मऊगंज अब रीवा जिले से 60 किलोमीटर की दूरी पर और हनुमना 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 अगस्त 2022 को मऊगंज में आयोजित जनसभा के दौरान मऊगंज तहसील को जिला बनाने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि आगामी 15 अगस्त को वे इसी नए जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

1067 गांव को मिलाकर बनेगा जिला: मध्य प्रदेश के 53वां जिला कहलाने वाले मऊगंज में कुल गांव 1067 होंगे। जिसमें मऊगंज तहसील के 342 गांव, हनुमाना तहसील के 343 गांव, नईगढ़ी तहसील के 382 गांव,शामिल हैं।
इसी के साथ देवतालाब को तहसील बनाया जाएगा। इस प्रकार मऊगंज जिले में कुल चार तहसीलें होंगी। मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
मऊगंज में 27,310 श्रमिक परिवार निवासरत: रीवा जिले के मऊगंज तहसील में कुल 27,310 श्रमिक परिवार निवासरत हैं, जिनको 605 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि हर साल बाटी जाती है। अगस्त 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी ऐसे ही एक कार्यक्रम में शामिल होने मऊगंज पहुंचे थे, तभी उन्होंने मऊगंज को जिला बनाने का एलान किया था।
2008 से अटकी थी कार्ययोजना: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2008 में ही मऊगंज को जिला बनाने की कार्ययोजना पर काम करना प्रारंभ कर दिया था। लेकिन कुछ कारणों के चलते ऐसा नहीं कर पाया। वर्तमान में रीवा जिले की जनसंख्या 23 लाख 61 हजार 723 है। जिसमें 12 तहसीलें शामिल है। हालांकि अभी जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके मुताबिक जिले मऊगंज में इन 12 तहसीलों में से 3 तहसीलें मऊगंज एवं नईगढ़ी, हनुमना, को जोड़ा जाएगा।
इन तहसीलों को जिला बनाने की मांग आज भी: 18 मार्च 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा घोषित सतना के मैहर को, उज्जैन के नागदा को और गुना के चाचौड़ा को जिला बनने का आज भी इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications