Rewa News: सीएम शिवराज का रीवा में मेगा रोड शो आज, लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त होगी जारी

Rewa News:

Rewa News: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार 10 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त सीएम शिवराज सिंह चौहान रीवा से बहनों के खाते में एक -एक हजार रुपए खातों में भेजेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शहर के कॉलेज चौराहे से अस्पताल चौराहे तक आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, रोड शो के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर मंच भी तैयार किए गए जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री एसएएफ मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे के लिए आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर सौरभ सोनवणे को मुख्य कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य समारोह के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, लोकार्पण और शिलान्यास संबंधी व्यवस्थाए भी जिला पंचायत सीईओ को सौंपी गई हैं।

Shivraj Singh Chouhan,

इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर को हेलीपैड, एसएएफ मैदान मुख्य कार्यक्रम स्थल, जनदर्शन कार्यक्रम के सम्पूर्ण रोड के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज के भ्रमण के दौरान यातायात प्रबंधन एवं वाहनों के पार्किंग की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को सैनिक स्कूल में बनाए गए। हेलीपैड और एसएएफ ग्राउंड में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने तथा एसएएफ ग्राउंड में वाहनों के पार्किंग स्थल एवं जनदर्शन मार्ग में पेयजल तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही मेडिकल कालेज के डीन डॉक्टर मनोज इंदुलकर को मेडिकल कालेज में निर्धारित गाइडलाइन अनुसार इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीएल मिश्रा को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम के साथ जनदर्शन कार्यक्रम तथा मुख्य कार्यक्रम में तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+