Janardan Mishra: मोदी के सांसद का टॉयलेट साफ करते Video Viral, बिना दस्ताने के झाड़ू से किया चकाचक

Sansad Janardan Mishra viral video: रीवा बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक घर के गंदे टॉयलेट को अपने हाथों से साफ करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा के सीतापुर ग्राम पंचायत के डूंडा गांव का है। सांसद के इस तरह से सफाई करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है।

Sansad Janardan Mishra viral video

दरअसल सांसद जर्नादन मिश्रा अपने क्षेत्र के दौरे पर थे। यहां वे ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता से मुलाकात के लिए पहुंचे हुए थे। यही पर उन्हें गंदा टॉयलेट नजर आया। फिर क्या था सांसद ने ब्रश और झाडू मंगाया और गंदे टॉयलेट को रगड़-रगड़कर साफ कर दिया।

खास बात यह है कि सांसद टॉयलेट साफ करने के दौरान मॉस्क तो पहने हुए थे पर गंदगी की चिंता किए बगैर बिना ग्लब्ज के ही टॉयलेट साफ करने में जुटे रहे। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जानकारी अनुसार डूडा गांव में दूषित पानी पीने से 25 लोग बीमार हो गए थे। वे बारी-बारी से बीमार लोगों के घर गए। इस दौरान उन्होंने बीमार लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, अच्छे इलाज के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान उनकी नजर संक्रमित व्यक्ति के घर के शौचालय की गंदगी पर पड़ी। उन्होंने सफाई शुरू कर दी।

सांसद जनार्दन मिश्रा का कहना है कि सरकार ने हर घर में शौचालय बनवा दिए हैं, लेकिन उसे साफ रखना लोगों की जिम्मेदारी है। दूषित शौचालय से गंदगी फैलती है। जब लोग बीमार हों, तब उन्हें स्वच्छता का और विशेष ध्यान रखना चाहिए।

लोगों ने सांसद को बताया कि जिस हैंडपंप का पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं, वह डामर प्लांट की वजह से दूषित हुआ है। डामर प्लांट से निकलने वाला गंदा पानी हैंडपंप के पास इकट्ठा होता है। जो जमीन के अंदर जाकर हैंडपंप के पानी में मिल जाता है। फिलहाल, हैंडपंप के पानी के उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

रीवा सांसद ने साल 2022 में एक स्कूल के गंदे टॉयलेट को हाथों से साफ करते हुए सुर्खियों में आए थे। उस समय भी उन्होंने सफाई करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था, जो काफी सुर्खियों में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+