कंमल-बिस्तर साथ में लेकर लेकर चलने वाले विधायक जी वायरस, ASP के सामने फर्श पर लेटे और पैरों पर गिरे, video

Rewa News: मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक प्रदीप पटेल एसपी ऑफ़िस पहुंचकर गुंडों से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसपी और एडिशनल एसपी के सामने दंडवत हो गए हैं।

वायरल वीडियो में विधायक प्रदीप पटेल एडिशनल एसपी के सामने दंडवत होकर जमीन पर लेटते हुए नजर आ रहे हैं। वे एएसपी अनुराग पांडेय के ऑफिस में हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि आप मुझे मरवा दीजिए।

MLA Pradeep Patel bowed down before ASP

अनुराग पांडेय कुछ समझ पाते इसके पहले ही प्रदीप पटेल सीधे जमीन पर दोनों हाथ जोड़कर लेट गए। इसके बाद वह सीधे एसपी रसना ठाकुर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने एक पत्र सौंपते हुए जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

रसना ठाकुर के जानकारी मुताबिक विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल आए थे। उन्होंने एक पत्र सौंपा है और नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर विधायक को ऐसा करने के लिए क्यों मजबूर किया गया।

हालांकि, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पहले भी अपने विवादित बयानों और कार्यों के लिए चर्चा में रह चुके हैं। वे अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन करते रहते हैं। कहा जाता है कि वे अपनी गाड़ी में गद्दा और कंबल लेकर घूमते हैं। अचानक कहीं भी धरने पर बैठ जाते हैं।

इस पूरे मामले पर विधायक और पुलिस अधिकारी दोनों ही अभी तक कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+