Rewa News: महिला के पेट दर्द का इलाज करने आया डॉक्टर, बच्चेदानी का ऑपरेशन करके दे दी खौफनाक मौत, Video

Rewa News:

Rewa News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पेट दर्द का इलाज करने गए झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के पेट का ऑपरेशन कर दिया‌। जिससे उसके गर्भाशय से आंतें बाहर आ गई और घटनास्थल पर मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर ऑपरेशन किट छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार घटना हनुमना थाना के उकसा कोठार गांव का है। 65 वर्षीय महिला दुआसिया साकेत बीमार थी। रामकरण मिश्रा 3 दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था। दुआसिया को पेट में दर्ज की शिकायत थी। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कर रहे थे।

rewa fake doctor uterus operation

बुधवार की शाम को महिला के घर रामकरण मिश्रा पहुंचा। उसने बुजुर्ग की उसकी बहू को कमरे से बाहर कर बच्चेदानी का ऑपरेशन करने लगा मरीज की जब सांसें रुक गईं तो उसे उसी हालत में छोड़कर डॉक्टर भाग गया।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक टीम सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट को घटनास्थल पर बुलाया। आला अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खाट में मृतका के बच्चेदानी से बाहर आंतें निकली हुई थी और चादर खून से लथपथ बरामद हुआ था। घर में सास और बहू रहती थी। परिवार के अन्य लोग मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। पुलिस ने लाश का पीएम कराया जिसमे झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही उजागर हो गई।

हनुमना थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले के अनुसार पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर धारा 304, 3,2,5 ST/SC एक्ट, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस आरोपी झोलाछाप डॉक्टर रामकरण मिश्रा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी डॉक्टर का नाम रामकरण मिश्रा है। वह घूम-घूमकर मरीज का इलाज करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+