Rewa News: आम आदमी पार्टी की रीवा में मेगा रैली आज, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भरेंगे हुंकार
Rewa News: मध्यप्रदेश में होने जा रहे 2023 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई। चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी ताकतें झोंकनी भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रहेंगे।
सतना के बाद रीवा में सोमवार को आम आदमी पार्टी की महारैली और सभा में शामिल होंगे। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी महारैली में शामिल होंगे। साथ में सभा को भी संबोधित करेंगे। यह जनसभा दोपहर 1 बजे रीवा के SAF मैदान में होगी।

जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि महारैली को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के लिए मंच तैयार किया गया है। इसके अलावा महारैली में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग डोम तैयार किए गए हैं।
रानी अग्रवाल ने कहा कि रीवा में होने वाली महारैली में एक लाख से ज्यादा लोग आने की संभावना है। विंध्य क्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की ये रैली ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये रैली मध्य प्रदेश की राजनीति को एक अलग दिशा देने वाली और परिवर्तनकारी साबित होगी।
वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि एमपी के लोग कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों से परेशान हो चुके हैं और अब बदलाव चाहती है। मध्य प्रदेश के लोगों ने दिल्ली और पंजाब के विकास कामों को देखा है और इसलिए अब लोग आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी तैयार है। अबकी बार एमपी में बदलाव तय है।












Click it and Unblock the Notifications