Rewa News: 60 फीट गहरे बोरवेल में अटकी मासूम की जान; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। वह 60 फीट पर फंसा है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे से रेस्क्यू में जुटी है।
Rewa Borewell Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले में 6 साल का मासूम बच्चा 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया है। घटना त्यौंथर तहसील के जनेह थाना इलाके के मनिका गांव की है।बच्चे को निकालने के लिए राहत बचाव का कार्य जारी है।
बच्चे के गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ खेत में जुट गई। बच्चे को बाहर निकालने के लिए प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू कर दिया गया है।

जिंदगी-मौत के बीच फंसा मासूम बोरवेल में गिरे बच्चे का नाम मयंक कोल बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 6 साल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बच्चा मयंक गेहूं के खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वो बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में गिर गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। साथ ही 2 जेसीबी की मदद से पास ही गड्ढा खोदा जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बच्चे को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications