रांचीः ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गया युवक हुआ बेहोश फिर हो गई मौत, कोरोना के डर से भागने लगे लोग
रांची। कोरोना का खौफ लोगों के बीच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक दवा की दुकान पर कोरोना संक्रमित ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। ऐसी ही एक घटना रांची के डीटीओ कार्यालय में हुआ, जब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आया एक युवक चक्कर खाकर गिर गया। गिरने के बाद वह पड़ा रहा फिर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद डीटीओ कार्यालय के पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस बीच अफवाह फैल गई कि कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई है। देखते ही देखते उस फ्लोर के सभी कार्यालय बंद हो गए। डीटीओ कार्यालय भी बंद कर दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को एंबुलेंस के साथ बुलवाया। टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एंबुलेंस में आए मेडिकल कर्मी ही शव की तलाशी लेंगे। पहचान पत्र मिलने पर उसकी शिनाख्त हो पाएगी। वहीं रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित शिवपुरी के एक अपार्टमेंट में रहने वाला बैंककर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला, तो सोसाइटी के लोगों ने उसे फ्लैट से बाहर निकाल दिया।
बैंककर्मी को गेट से बाहर निकालने के बाद गेट में ताला जड़ दिया। काफी देर तक यह बैंककर्मी एंबुलेंस के आने का इंतजार करता रहा। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 239 मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4815 पहुंच गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications