दूल्हे ने मांगी पल्सर बाइक, लड़की वालों ने गंजा कर पहनाई जूते की माला

दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया।इसके बाद बारात में शामिल कई लोग वहां से चले गए। इधर, नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जूते की माला पहना दी।

नई दिल्ली। रांची में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लाने गया था उस दहेज लोभी दूल्हे को दुल्हन तो नहीं मिली उल्टा लड़की के घरवालों ने उसे जूते की माला पहना कर गंजा कर दिया।पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे में बुधवार को लोगों ने एक दूल्हे को जूते की माला पहना उसकी गर्दन पर दहेज लोभी का पोस्टर लटका दिया। इसके बाद उसका सिर गंजा कर बिना दुल्हन के वापस भेज दिया। दरअसल, दूल्हे ने शादी के बाद दहेज में अपनी पसंद की बाइक की मांग कर दी। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि लड़की ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया।

दूल्हे ने मांगी पलसर बाइक, लड़की वालों ने गंजा कर पहनाई जूते की माला

प्लसर बाइक के चक्कर में हुआ गंजा
रांची के ओरमांझी निवासी ऑटो ड्राइवर मुमताज अंसारी की शादी चंदवे में हो रही थी। मुमताज मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ बारात लेकर पहुंचा था।चारों तरफ खुशी का माहौल था। रात में उसकी शादी भी हो गई। पर सुबह दूल्हा पैशन प्रो बाइक लेने के बदले प्लसर बाइक की डिमांड रख दी।लड़की पक्ष ने पैशन प्रो बाइक खरीद कर घर में रख लिया था और आज उसे दूल्हे को सौंपने की तैयारी में थे।लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को काफी समझाया पर वो प्लसर की मांग पर अड़ा रहा।

लड़की ने दहेज लोभी दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार
मामला इतना बढ़ा कि दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया।इसके बाद बारात में शामिल कई लोग वहां से चले गए। इधर, नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जूते की माला पहना दी।दूल्हे और उसके भाई का सिर गंजा किया और शादी की तैयारी में खर्च रुपए की मांग कर डाली। रुपए लौटाने को तैयार होने पर दूल्हे और उसके भाई को छोड़ दिया गया।वहीं, बुधवार सुबह तलाक के बाद रात में लड़की का निकाह एक दूसरे युवक के साथ कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+