Seema Patra : कौन हैं सीमा पात्रा ? जिसने अपनी 'नौकरानी' के साथ पार की हैवानियत की हदें

रांची, 31 अगस्त: घरेलू सहायिकाओं के साथ अत्याचार की मामले तो अक्सर सामने आते हैं, लेकिन झारखंड में बीजेपी की नेता सीमा पात्रा ने जो अत्याचार अपनी नौकरानी के साथ किया वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। सीमा पात्रा ने 29 साल की अपनी नौकरानी को पिछले 8 साल से घर के एक कमरे में कैद करके रखा था। इस दौरान उसके साथ सारी हदें पार कर दी गईं। महिला ने बताया कि उसे गर्म तवे से दागा गया, लोहे की रॉड से उसके दांत तोड़े गए। यही नहीं, जीभ से पेशाब तक साफ करवाया गया। अपनी घरेलू सहायिका पर जुल्म ढाने वाली सीमा पात्रा के बारे में जानिए...

कौन हैं सीमा पात्रा ?

कौन हैं सीमा पात्रा ?

सीमा पात्रा बीजेपी की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। इसके साथ-साथ वो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की राज्य संयोजक भी थीं। सीमा के पति महेश्वर पात्रा एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। बीजेपी ने झारखंड में पार्टी की नेता सीमा पात्रा को निलंबित कर दिया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक विकलांग आदिवासी लड़की को अपने घर में बंधक बनाकर रखा था और आठ सालों से लगातार अत्याचार कर रही थीं। झारखंड बीजेपी के प्रमुख दीपक प्रकाश ने सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी किया था।

गर्म तवे से दागा, जीभ से साफ करवाई पेशाब, रॉड से तोड़े दांत

गर्म तवे से दागा, जीभ से साफ करवाई पेशाब, रॉड से तोड़े दांत

गुमला की रहने वाली आदिवासी पीड़ित महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल की बिस्तर पर लेटी हुई है और अपने ऊपर हुए जुल्म को बयां कर रही है। बेजान शरीर पर दर्जनों जख्म लिए पीड़िता ने बताया कि सीमा पात्रा के यहां बंधक बनाए जाने के दौरान उसे गर्म तवे से कई जगहों पर दागा गया था। इस दौरान उनसे घरेलू सहायिका के काम कराए जाते थे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता की हालत बेहद खराब है। उसके कई दांत टूटे हुए हैं और वो बैठने की भी स्थिति में नहीं हैं। वह रोते हुए अपना दर्द बयां कर रही है। महिला ने बताया कि उससे जीभ से फर्श की सफाई कराई गई, पेशाब चटाया गया और रॉड से उनके दांत तोड़े गए थे।

बेटे ने की उजागर की मां की करतूत

बेटे ने की उजागर की मां की करतूत

कहा जा रहा है कि सीमा के बेटे की वजह से महिला को मुक्त कराया जा सका है। दरअसल, सीमा के बेटे ने सचिवालय में काम कर रहे अपने दोस्त विवेक बस्के को इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां घरेलू सहायिका सुनीता को कैद किए हैं और उसे प्रताड़ित करती हैं। विवेक ने इसकी सूचना रांची डीसी को दी थी, जिसके बाद पुलिस सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित आवास पर पहुंची और सुनीता को मुक्त कराया। सीमा पात्रा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में केस दर्ज किया जा चुका है, जिसमें एससी/एसटी एक्ट 1989 की धाराओं के अलावा IPC की धारा 323 (जानबूझ कर स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) भी शामिल है। डीएसपी हटिया को इस मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिया गया है।

Recommended Video

    Jharkhand BJP नेत्री को भारी पड़ा नौकरानी को प्रताड़ित करना, BJP ने किया बाहर | वनइंडिया हिंदी|*News
    बीजेपी ने किया सस्पेंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बीजेपी ने किया सस्पेंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    महिला का वीडियो वायरल होने के बाद झारखंड बीजेपी के प्रमुख दीपक प्रकाश ने सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी किया था। गिरफ्तारी के डर से सुनीता पात्रा भाग गई थीं। पुलिस ने बुधवार की सुबह तड़के उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+