Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: महिला को मौत के मुंह से यूं खींच लाया RPF जवान, रेल मंत्रालय ने शेयर किया वीडियो

रांची, 22 जून: रांची रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ (RPF) जवान की सतर्कता की वजह से एक महिला की जान बच गई। आईपीएफ जवान महिला यात्री को मौत के मुंह से खींच लाया। रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घटना का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया गया है। रेल मंत्रालय ने आरपीएफ स्टाफ के इस काम की सराहना की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग आरपीएफ जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video

    Ranchi रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला का फिसला पैर, जवान ने ऐसे बचाई जान |वनइंडिया हिंदी
    RPF जवान की सतर्कता से बची महिला की जान

    RPF जवान की सतर्कता से बची महिला की जान

    दरअसल, रांची रेलवे स्टेशन पर एक महिला हाथों में बैग लिए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाली थी कि तभी प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान की नजर पड़ी। जवान ने तुंरत दौड़ लगाई और महिला को बचा लिया। वहां मौजूद एक शख्स और महिला को बचाने को दौड़ता है।

    रेल मंत्रालय ने शेयर किया वीडियो

    रेल मंत्रालय ने शेयर किया वीडियो

    रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है, तभी उसका पैर फिसल जाता है। वह हादसे का शिकार होने ही वाली होती है कि तभी आरपीएफ जवान उसे दौड़कर बचा लेता है। रेल मंत्रालय ने कहा कि आरपीएफ स्टाफ की सतर्कता के चलते रांची रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को बचाया गया।

    चलती राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में फिसला पैर

    चलती राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में फिसला पैर

    बताया गया कि कल रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन संख्या 02453 राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला यात्री फुटबोर्ड से फिसल गई। ड्यूटी पर तत्काल आरपीएफ स्टाफ ने उसे बचाया और उसकी जान बचाई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+