झारखंडः लालू यादव की सुरक्षा में तैनात जवानों ने रिम्स को नहीं लौटाए गद्दे और तकिया, लिखा पत्र

रांची। चारा घोटाला में सजायफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगे दो हवलदार और 8 कांस्टेबल ने गद्दा-तकिया रिम्स प्रशासन को नहीं लौटाया है। रिम्स का 10 गद्दा, तकिया और तकिया का कवर नहीं लौटाए जाने पर प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसके चलते रिम्स प्रबंधन ने इस मामले में रांची पुलिस को चिट्ठी लिखी है। वहीं चिट्ठी मिलने पर रांची एसएसपी ने गद्दा रखने वाले पुलिसकर्मियों को गद्दा लौटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

soldier of security in lalu prasad yadav not return mattress and pillow to riims

वहीं ऐसा क्यों हुआ है उसके लिए जवाब-तलब किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है उनमें गगन पासवान, गगन देव राम, आरक्षी मनोज कुमार सिंह, लुइस खालखो, जकुब मुर्मू, गोडविन इक्का, देवदीप पल गड़ेरी, रंजीत मुंडा और सुजीत उरांव शामिल हैं।

रिम्स प्रबंधन ने रांची एसएसपी को पत्र लिखा है और उन गद्दों को लौटाने की गुहार लगाई है। पत्र मिलने के लिए रांची एसएसपी ने जवानों से जवाब-तलब किया है। रिम्स प्रबंधन का कहना है कि इसके चलते रिम्स पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को चिट्ठी लिखकर अपना दुख व्यक्त किया है। चिट्ठी में लिखा गया है कि उच्च श्रेणी के कैदी लालू प्रसाद यादव जब केली बंगले में थे तो उनकी सुरक्षा में 10 सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे। गद्दा और तकिये का आवंटन किया गया था लेकिन अब वह नहीं लौटा रहे हैं।

चारा घोटाले में सजायफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्स के बाद दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे हैं। रिम्स में जब लालू यादव नहीं हैं तो उनकी सुरक्षा में तैनात जवान भी नहीं हैं। रिम्स प्रबंधन ने लालू यादव के जाने के बाद तकिया और गद्दे का हिसाब-किताब करना शुरू किया। इस दौरान 10 तकिया और गद्दा कम निकला। दरअसल, लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगे दो हवलदार और 8 आरक्षी पुलिसकर्मियों ने रिम्स प्रबंधन द्वारा मुहैया कराए गए 10 गद्दा, तकिया और तकिया के कवर अब तक नहीं लौटाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+