झारखंडः सोमवार को कोरोना वायरस के मिले 187 नए मामले, मरीजों की संख्या 1300 के पार
रांची । झारखंड में कोरोना की रफ्तार प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को कोरोना के 187 नये मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1330 हो गई है। सोमवार को सिमडेगा जिले में सबसे अधिक 59 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 519 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में फिलहाल 804 एक्टिव मामले हैं। इन सभी मरीजों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा बता दें कि चतरा जिले में सैंपल लेकर व्यक्ति को घर भेज दिया गया। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे जिला कोरोना मरीज को लेकर जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आयी है, जिसके कारण पूरे मोहल्ले में कोरोना फैलने का भय सता रहा ह। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले एक व्यक्ति मुंबई से आया था, जिसका जांच सैंपल लेने के बाद उसे कोरेंटिन सेंटर में रखने के बजाय होम कोरेंटिन किया गया। इसके बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस बीच उस व्यक्ति ने कई लोगों शहर भर में मुलाकात की है और अपने रिश्तेदारों से भी मुलाकात की है।
झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1330 पहुंच चुका है, लेकिन राहतभरी खबर ये है कि 519 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 804 कोरोना मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। झारखंड में सोमवार को 16 जिलों से 187 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। धनबाद से 19, सिमडेगा में 59, लोहरदगा में 13, गिरिडीह से 01, जामताड़ा 09, जमशेदपुर (पू सिंहभूम) से 04, रामगढ़ में 02, गुमला में 18, हजारीबाग में 03, लातेहार में 14, गढ़वा से 05, रांची से 03, चतरा से 17, पाकुड़ से 12, खूंटी से 03, देवघर से 05 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications