पटना के बाद अब रांची में बिक रही 'नमो चाय'

रांची के स्टेशन रोड पर खोली गई नमो नमो चाय की दुकान पर हर जगह नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हैं। यह दुकान झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं रांची भाजपा इकाई के विधायक सी. पी. सिंह द्वारा खोली गई है, जिसे विनय शर्मा चलाते हैं।
शर्मा ने कहा, "एक समय में मोदी चाय बेचने का काम करते थे। यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि वह अब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। मोदी के नाम पर दुकान का नाम रखकर हम उनके प्रति अपना सम्मान जताना चाहते हैं।"
सिंह ने कहा, "भाजपा ने अपनी पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मोदी को बनाया है, जिन्होंने पूरी जिंदगी गरीबी में गुजारी। मुझे नमो चाय की दुकान का शुभारंभ करते हुए बेहद खुशी हो रही है।" इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications