'चारा से बेचारा' बनें लालू ने जेल में मांगी Z प्लस सुरक्षा

lalu prasad yadav
नयी दिल्ली। 1996 में संयुक्त बिहार में पशुपालन विभाग में 37.7 करोड़ रुपयों के चारा घोटाला मामले में आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया गया है। लालू को कोर्ट की हिरासत में रखा गया है। 3 अक्टूबर को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उन्हें सजा सुनाई जाएगी। चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद किया गया है। उन्हें मधु कोड़ा वाली 'वीआईपी' कोठरी में रखा गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल की इसी कोठरी में रखा गया था। इसके अलावा कई और मंत्री भी यहां बंद रह चुके हैं। इस वीआईपी कोठरी में लालू कैद है, लेकिन उन्हें फिर भी भय सता रहा है।

उन्होंने कोर्ट से अपने लिए जेल में सुरक्षा मांगी है। जेल में बंद लालू ने अपने लिए एनएसजी गार्डस की सुरक्षा मांगी है। लालू अपने सुरक्षा गार्ड को अपने साथ ही रखना चाहते हैं। गृहमंत्रालय की ओर से उन्हें एनएसजी गार्डस की जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। दोषी करार दिए जाने के बाद और जेल जाने पर लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई की विशेष अदालत से अपने लिए जेल में सुरक्षा मांगी, लेकिन कोर्ट ने जेल में उनकी सुरक्षा गार्डस की फरमाइश को दरकिनार कर दिया गया। दरअसल छोटे से बड़े नेताओं को सुरक्षा घेरे में रहने की आदत हो जाती है। सुरक्षा गार्डों के बीच वो खुद को सुरक्षित महसूस करते है। लेकिन लालू की ये फरमाइश सीबीआई कोर्ट ने नामंजूर कर दी है।

जेल में भी लालू अपने देशी अंदाज में रह रहे है। जेल घुसते ही उन्होंने जेलर से खैनी बनावा कर खाई। जेल मैनुअल के मुताबिक लालू को वीआईपी भोजन दिया गया। जेल पहुंचते ही उन्हें सबसे पहले चाय मिली। रात में उन्हें रोटी, दाल व सब्जी दी गई। उन्होंने इसके बाद टीवी देखा और फिर रात करीब साढ़े 10 बजे वह सो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+