रांची में आयोजित नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में BJP सांसद ने स्टेज पर खिलाड़ी को मारा थप्पड़ और दे दिया धक्का
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन दिवसीय अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन रांची में किया गया। बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मंच मौजूद थे। इस दौरान एक पहलवान डिस्क्वालिफाई हो गया तो वह सांसद से गुहार लगाने पहुंचा। पहले सांसद ने उसे समझाने की कोशिश की और जब वह नहीं माना तो उसे थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद पहलवान को वहां मौजूद लोगों ने स्टेज से उतार लिया। यह मामला तीन दिन पहले बुधवार का है लेकिन अब इस घटना का वीडियो सामने आया है तो लोगों ने सांसद को आड़े हाथों ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैंपियनशिप में अलग-अलग राज्यों के 800 से अधिक पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के यूपी का एक पहलवान भी पहुंचा था लेकिन एज वेरिफिकेशन के दौरान वहां 15 वर्ष से ऊपर का निकला।
इसके बाद तकनीकी कारणों के चलते उसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से रोक दिया गया, जिसपर वह बहस करने लगा। तकनीकी पदाधिकारियों के साथ युवा पहलवान ने काफी देर तक बहस की। इसके बावजूद जब बात नहीं बनी, तो वह सीधे मंच पर पहुंचकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से भी टूर्नामेंट में खेलने के लिए जिद करने लगा। इसी दौरान मामला बढ़ गया और बृजभूषण शरण आवेश में आ गए और थप्पड़ जड़ दिया।
वहीं इस मामले पर आरजेडी ने भाजपा पर तंज कसा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग कर लिखा है कि इस राम राज्य की बात कर रहे हैं चिलम छाप ढोंगी! माफिया डॉन भाजपाई सांसद बृज भूषण ने बिल्कुल बेवजह एक कुश्ती खिलाड़ी को मंच पर ही थप्पड़ बरसा दिए! यही है राम राज्य!'












Click it and Unblock the Notifications