झारखंड में भाजपा, झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

रांची। झारखंड में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग घायल हो गए। रांची में बिरसा मुंडा हवाईअड्डे के करीब हिनू चौक एवं बिरसा चौक पर झामुमो के सैंकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आगमन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। तोमर जमशेदपुर में एक अस्पताल की आधारशिला रखने के लिए यहां पहुंचे थे।

JMM BJP

झामुमो कार्यकर्ताओं ने तोमर के वाहन को हिनू चौक पर रोक लिया, जिसे लेकर भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प शुरू हो गई। घटना में दो पुलिसकर्मी और झामुमो के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए।

ज्ञात हो कि बीते 21 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सोरेन के भाषण के बीच में हस्तक्षेप करते हुए मोदी के समर्थन में नारेबाजी की थी। इस घटना के विरोध में झामुमो कार्यकर्ता शनिवार को प्रदर्शन कर रहे थे।

झामुमो कार्यकर्ता अंतु तिर्की ने संवाददाताओं को बताया, "भाजपा कार्यकर्ताओं ने हम पर हमला किया। हम अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम और घोषणा के तहत प्रदर्शन कर रहे थे।" झामुमो ने 21 अगस्त की घटना के बाद ऐलान किया था कि केंद्र सरकार के किसी मंत्री को राज्य में नहीं घुसने देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+