रांचीः कमरे में मृत मिले चाचा-भतीजा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम इलाके के एक घर में चाचा-भतीजे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान गगनदीप चौधरी और अंकित चौधरी के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं और न ही कमरे में कोई सुसाइड नोट मिला है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

घर में अकेली बची मृतक की भतीजी ने बताया कि रात के वक्त तीनों ने साथ में खाना खाए थे। खाना खाने के बाद चाचा और भाई कमरे में सोने चले गए थे। सुबह 9 बजे तक बाहर नहीं आने पर उन्होंने कमरा खुलवाने की कोशिश की। नहीं खुला तो स्थानीय लोगों के साथ खिड़की से झांकने की कोशिश की। दोनों कमरे में बेसुध पड़े थे। बाद में कमरे को तोड़कर शव को निकाला गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक मृतक उल्टी किए हुआ था। इसके साथ ही जांच में ये भी सामने आया है कि कमरा पूरी तरह एयर टाइट है। इसके अंदर ये दोनों अंगीठी जलाकर सोए थे। उन्होंने बताया कि ऐसे में जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती है। इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
दो बहनों की संदिग्ध अवस्था में मौत
वहीं रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के बेलबागान इलाके में दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान संजय कुमार लखानी की 26 वर्षीय बड़ी बेटी शीतल लखानी और 15 वर्षीय छोटी बेटी मान्या लखानी के रूप में हुई है।
उनकी मां ने बताया कि बुधवार की रात मान्या का बर्थडे था। सभी साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट किए थे। रात में खाना खाने के बाद दोनों साथ में सोने गई थीं। सुबह 5 बजे जब वो दोनों के कमरें में गईं तो बड़ी बेटी बेड पर और छोटी जमीन पर बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications