दो दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिला को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़ंकप

रांची। एक तरफ जहां राज्य सरकार कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए प्रयासरत है तो वहीं दिन-प्रतिदिन मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के रांची शहर का है, जहां हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली मां कोरोना संक्रमित निकली है। महिला ने सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन कोरोना संक्रमित होने पर उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि मां और उसके बच्चे को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

jharkhand ranchi woman get corona positive who gived birth two days ago

वहीं महिला ने जिस अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था उस अस्पताल को सैनिटाइज करा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने कहा है कि महिला के सदर अस्पताल में भर्ती होने के बाद, जो भी स्वास्थ्यकर्मी उसके संपर्क में आए हैं उनका कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए महिला के संपर्क में आए लोगों की खोजबीन शुरू हो गई है। वहीं बच्चे को मां का दूध पिलाने के मुद्दे पर अस्पताल प्रशासन काफी देर तक संशय में रहा।

इसके बाद फैसला लिया गया कि अच्छे से सेनिटाइजेशन के बाद मां बच्चे को दूध पिला सकती है। मां में कोरोना वायरस पाए जाने के बाद अब बच्चे पर भी संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे का सैंपल ले लिया गया है और उसे जांच के लिए भेज दिया गया है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद जरुरी कदम उठाया जाएगा।

शुक्रवार को राजधानी रांची के तीन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। ये सभी हिंदपीढ़ी इलाके के निवासी हैं | इससे पहले बीते गुरुवार को एक मरीज धनबाद में मिला था। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई थी। बता दें कि राज्य में कोरोना के चलते दो लोगों की मौत हो चुकी है। धनबाद में कोरोना का खाता खुलने के बाद अब राज्य के 24 में से एक चौथाई जिला संक्रमण की चपेट में आ गए है। अभी तक सबसे ज्यादा मामले रांची के हिंदपीढ़ी में सामने आए हैं। यहां कुल 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+