रांचीः पड़ोस के कमरे में महिला को खींच कर ले गया पुलिसकर्मी फिर किया गंदा काम

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पुदांग थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने हाइवे पेट्रोल के चालक ब्रजेश बड़ाइक पर बीते सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराया है। यह घटना बीते 19 मार्च की है लेकिन पीड़िता ने बीते सोमवार को थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया कि वह पुदांग थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में रहती है। उसके पड़ोस के कमरे में ही आरोपित पुलिसकर्मी ब्रजेश बड़ाइक भी रहते हैं।

महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया रेप का आरोप

महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया रेप का आरोप

उसने बताया कि बीते 19 मार्च को पुलिसकर्मी अपने कमरे में उसे जबरदस्ती ले गया और उसके साथ रेप किया। लोक-लाज के डर के चलते वह चुप रही लेकिन कथित पति के साथ वह थाने पहुंची और पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला प्रकाश में आने के बाद पुंदाग थाना प्रभारी ने इसकी सूचना हटिया एएसपी को दी। हटिया एएसपी और पुंदाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

पुलिसकर्मी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

पुलिसकर्मी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं आरोपित जवान ने पुलिस को बताया है कि उसने तीन से चार हजार रुपये महिला को दिए थे। वह पैसे वापस मांगने पर झूठा आरोप लगा रही है। साथ ही उसने बताया कि जबकि महिला को वह मदद किया करता था। इन दिनों उसने पति को बुलाकर पैसे लौटाने की बात कही, इसलिए आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

महिला ने बताया है कि धनबाद के एक युवक से उसकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने सत्यापन किया तो पता चला कि जिस युवक से महिला की शादी हुई है, उसने नाम बदलकर शादी की है। जबकि उसका असली नाम रोहित लकड़ा है। जबकि उसने पवन राम बता शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा है। एक नर्स से उसकी शादी हुई है। पीड़ित महिला का एक भाई भी साथ रहता है। उसे इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+