रांचीः एक बार फिर मस्जिद में छिपे पाए गए 24 विदेशी मौलवी, पुलिस ने हिरासत में लिया

रांची। झारखंड की राजधानी रांच में स्थित मस्जिद से पुलिस ने 24 मौलवियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए मौलवी मलेशिया, वेस्ट इंडीज, पोलैंड, दिल्ली, हैदराबाद और कुर्ला के रहने वाले हैं। इसके अलावा 8 मलेशिया और दो झारखंड के मौलवी हैं। सभी मौलवियों को सोमवार की सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया और खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर पहुंचा दिया।

jharkhand ranchi police booked 24 islamic scholar

रिम्स की मेडिकल टीम इनके खून के नमूने लेकर उसकी कोरोना जांच करेगी। पुलिस पकड़े गए मौलवियों के आने का कारण और अब तक की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है। ये सभी खुद को धर्म प्रचारक बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग जनवरी से ही यहां हैं। रांची डीएसपी का कहना है कि ये सभी कथित धर्म प्रचारक हिंदीपीढ़ी में ग्वाल टोली के पास स्थित बड़ी मस्जिद में किसी जमात में शामिल होने आए थे।

इससे पूर्व 19 मार्च साल 2020 को रांची पुलिस ने तमाड़ से चीन, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान से आए 11 मौलवियों को गिरफ्तार किया था। मुसाबनी केंद्र में सभी मौलवियों से पूछताछ चल रही है। उनसे पूछताछ के बाद सीबीआई और एनआइए की टीम उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित दूसरे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गये लोगों में आठ मलेशिया के, तीन इंग्लैंड, दो वेस्टइंडीज, एक हॉलैंड, एक बंग्लादेश, दो साउथ अफ्रीका के गांबिया के और तीन दिल्ली, एक गुजरात और एक मुंबई के रहने वाले हैं।

चीन से आये और तमाड़ से पकड़े गये 11 मौलवियों से पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पूछताछ चल रही है। इन सभी से झारखंड पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम (सीआइटी) व स्पेशल ब्रांच की टीम पहले ही पूछताछ कर चुकी है। हालांकि इन लोगों में से तीन चीन से आये थे, सभी को क्वारंटाइन में रखा गया और उनकी कोरोना संक्रमण की जांच करवायी गई। सभी की जांच रिपोर्ट आ गयी है। कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+