झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 5903 नए मामले, 103 संक्रमितों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते रविवार को राज्य में 5,903 नए मरीज मिले। वहीं 103 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 3287 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। इनमें रांची के 723 लोग हैं। अब झारखंड में 48,105 और रांची में 14,729 एक्टिव केस हो गए हैं। बीते रविवार को रांची में सबसे ज्यादा 43 लोगों की जान गई।

jharkhand corona update 5903 new case of covid 19

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 8 राज्यों में Corona का कहर, जानें कहां कितना केस | वनइंडिया हिंदी

    वहीं पूर्वी सिंहभूम में 16, कोडरमा में 7, रामगढ़ में 5 धनबाद व लातेहार में 4-4, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू व सरायकेला-खरसावां में 3-3,पश्चिमी सिंहभूम व जामताड़ा में 2-2, बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्‌डा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में 1-1 मौत हुई है।

    रविवार को प्रदेश की राजधानी रांची में 1494, पू.सिंहभूम में 702, बोकारो में 316, चतरा में 237, देवघर में 244, धनबाद में 326, दुमका में 111, गढ़वा में 75, गिरीडीह में 148, गोड्डा में 84, गुमला में 163, हजारीबाग में 341, जामताड़ा में 38, खूंटी में 203, कोडरमा में 425, लातेहार में 86, लोहरदगा में 165, पाकुड़ में 04, पलामू में 138, रामगढ़ में 309, साहिबगंज में 51, सरायकेला में 40, सिमडेगा में 69, प. सिंहभूम में 134 संक्रमित मिले।

    वहीं, कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमितों के लिए रांची के अस्पतालों में जगह ही नहीं है। सभी वेंटिलेटर बेड फुल हैं। किस्मत से ही किसी अस्पताल में ICU में बेड मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि 57 फीसदी ऑक्सीजन लेवल वाले मरीज को भी वेंटिलेटर की जगह ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड पर इलाज हो रहा है।

    राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में 528 ICU बेड हैं, इनमें 169 के करीब वेंटिलेटर सपोर्टेड हैं, लेकिन, सभी वेंटिलेटर पर मरीजों का इलाज हो रहा है। वहीं, 100 से ज्यादा मरीजों को तुरंत वेंटिलेटर की जरूरत है। उनकी स्थिति पल-पल खराब हो रही है। रविवार को सदर अस्पताल से करीब 10 गंभीर मरीजों को ICU और वेंटिलेटर खाली नहीं होने से लौटना पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+