झारखंडः कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP आज मनाएगी काला दिवस

रांची। झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए कमरा अलॉट होने पर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। इस फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के नेताओं ने विधानसभा का घेराव किया था, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को भी चोट आई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के हाथ में भी चोट लगी है। इसके टलते भाजपा ने इसे बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बताते हुए गुरुवार को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। पार्टी कार्यकर्ता आज पूरे प्रदेश में काला बिल्ला लगाकर लाठीचार्ज का विरोध करेंगे।

jharkhand assembly namaj room dispute bjp announced black day in protest against lathicharge

बता दें कि झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग से कमरे के आदेश को वापस करने की मांग को लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियोंने जमकर लाठी भांजी। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची के सांसद संजय सेठ, महिला मोर्टा की अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित 100 कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं लाठीचार्ज के बाद पार्टी के शीर्ष नेता धरने पर बैठ गए।

इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कि महिलाओं और निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। भाजपा केवल नमाज के लिए अलग कमरे के आदेश को वापस लेने की मांग करने जा रही थी। इसके बाद हमला किया गया है। रांची की सड़कों पर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जुलूस के तौर पर विधानसभा की तरफ कूच कर रहे थे।

भाजपा का आरोप है कि राज्य की हेमंत सरकार हिंदू विरोधी निर्णय ले रही है। पार्टी ने सीएम हेमंत सोरेन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार के इशारे पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से अन्य समुदाय के लोग आहत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+